फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Blueprint drawn for development work to be done in the area

Siddharthnagar News: क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का खींचा खाका

Tue, 05 Mar 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Blueprint drawn for development work to be done in the area
बांसी। बांसी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख नीलम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत निधि से गांवों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचा गया।
विज्ञापन

तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांवों में विकास कराने के लिए प्रस्ताव दिए। जिसे ब्लॉक प्रमुख द्वारा कार्ययोजना में शामिल किया गया। बैठक में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नीलम यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र पंचायत लगातार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास की सभी योजनाओं में पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कराए जाते है। विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों का सहयोग जरूरी है। बैठक में खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ल ने क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों व खर्च धनराशि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों कीओर दिए गए प्रस्तावों पर काम कराया जा चुका है, जो कार्य शेष बचे हुए हैं उन्हें भी आने वाले समय में उनके गांवों में काम करा करके उन गांवों में भी विकास की किरण बहुत जल्द पहुंचाई जाएगी। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी अजय राय ने किया। इस बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य राम प्रकाश यादव, सुभाष, राकेश, मनबोध यादव, ओमप्रकाश व प्रधान राजेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed