Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Blood donation done on CM's birthday

Siddharthnagar News: सीएम के जन्म दिवस पर किया रक्तदान

Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Blood donation done on CM's birthday
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से तपसी धाम में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को रक्तदान शिविर के साथ हुआ। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन राम नरेश सिंह मंजुल ने नारियल फोड़कर एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, तपसी धाम के महंत जय बख्श दास, हर्रैया विधायक अजय सिंह, सौरभ तिवारी और विजय शंकर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed