फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Black bandaging performed by teachers

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Black bandaging performed by teachers
शोहरतगढ़ में लखनऊ में मृत शिक्षक को श्रद्धांजलि देते शिक्षक-कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। लखनऊ लाठीचार्ज की घटना के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई ने गुरुवार को बीआरसी परिसर में बैठक की। बैठक के बाद शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शोकसभा कर मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक संघ के नेता लालजी यादव ने कहा कि पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कर्मचारी संगठनों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। प्राथमिक शिक्षक संघ इस घटना की निंदा करता है। विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किय ाजा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक महामंत्री दधिचि कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मांग को दबाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाई। दोषी पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाए। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बलवंत कुमार चौधरी, कृपाशंकर त्रिपाठी, पप्पू यादव, दिलीप कुमार उपाध्याय, मनोज यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार, कल्पना, इंद्रजीत, रमेश कुमार भार्गव, रामआसरे लाल, राजीवधर द्विवेदी, आमिर, जावेद, अवधेश पाल, रामसिंह पाल, राजेंद्र पटेल, अरविंद दयाल, जितेंद्र, अपूर्व श्रीवास्तव, अली हुसैन, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, बालचंद्र, धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी परिषद, लेखपाल संघ, ग्राम विकास संघ के जिला इकाई कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गुरुवार को सिंहेश्वरी इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुई। इसमें लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के दौरान शिक्षक की मौत की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मृत शिक्षक के परिवार को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखपाल संघ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रामकरन गुप्ता ने कहा कि शासन ने धरनारत शिक्षक व कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करा कर लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस की इस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारी व पुलिस कर्मियों के खिलाफ शासन कड़ी कार्रवाई करे। मंडलीय मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद डॉ. अरुण प्रजापति ने कहा कि धरना देते समय किन परिस्थितियों में लाठीचार्ज कराया गया। आदेश देने वाला अधिकारी कौन था, इसकी जांच कराई जाए। अगर शासन ने कोई कार्रवाई नहीं किया तो कर्मचारी व शिक्षक आंदोलन व कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष कर्मचारी संयुक्त परिषद अनिल सिंह ने कहा कि शासन की निष्क्रियता से घटना हुई है। पुलिस व लाठी के बल

पर शांतिपूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयत्न किया गया है। शिक्षक चंद्रभान पहलवान ने कहा कि निहत्थे कर्मचारी व शिक्षकों पर लाठीचार्ज करना कायरता पूर्ण कार्य है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। इस दौरान रंजनी रंजन, विनय अनमोल, रामसमुझ, शैलेंद्र गुप्ता, रामविलास यादव, द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, आंकर नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज पुरानी नौगढ़ में बैठक किया। शिक्षकों ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज व शिक्षक के मौत को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया। पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग किया। अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शंभू नाथ गुप्ता ने किया। इस दौरान गुलाब मौर्य, देवेश जौहर, श्रीकेश, राजेंद्र मिश्रा, रुद्र नारायण, शिवराम आदि मौजूद रहे। जिला लेखपाल ने सदर तहसील में बैठक कर घटना की निंदा किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। इस दौरान सुधीर श्रीवास्तव, रामदेव यादव, श्यामनाथ, महेंद्र साहनी, देवानंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed