फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BKU was protest for demand

भाकियू ने किया एसपी दफ्तर का घेराव, 20 मिनट लगा जाम

Thu, 08 Aug 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
BKU was protest for demand
फोटो- चार
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में भाकियू ने किया एसपी दफ्तर का घेराव
20 मिनट तक अशोक मार्ग पर दिया धरना, आश्वासन के बाद धरना समाप्त
जमीन पर जबरन कब्जा कराने के विरोध में कलेक्ट्रेट में सात दिनों से चल रहा था धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जमीन पर जबरन कब्जा कराने के विरोध में उसका पुलिस के खिलाफ सात दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में जारी भाकियू का धरना गुरुवार को खत्म हो गया। इसके पहले मांगों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता एसपी दफ्तर के गेट पर पहुंचे जहां दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान करीब बीस मिनट तक अशोक मार्ग जाम कर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर एडीएम सीताराम गुप्ता व एएसपी मायाराम वर्मा की ओर से लगभग 20 मिनट तक चली वार्ता के बाद कार्यकर्ता माने और तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर बाद धरना समाप्त किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के कार्यकर्ता उसका थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में एक जमीन को जबरन पुलिस द्वारा कब्जा कराने और एक पक्षीय चालान किए जाने के विरोध करने सहित अन्य मांगों को लेकर एक अगस्त से धरने पर बैठे हैं। इसी बीच कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया, लेकिन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय की अध्यक्षता में धरना पंचायत में बदल गया। दोपहर एक बजे तकप्रशासन को समय दिया कि अगर मांगें पूरी न हुईं तो कलेक्ट्रेट के सामने बांसी-नौगढ़ मार्ग को जाम किया जाएगा। मगर प्रशासन ने कुछ मांगों को मान लिया। एसओ को हटाए जाने और लेखपाल द्वारा लिए गए पांच हजार रुपये को वापस करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम डुमरियागंज व तहसीलदार सदर और सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद एसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए कलेक्ट्रेट से पैदल कार्यकर्ता निकले और वहां पहुंचकर आशोक मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एडीएम सीताराम गुप्ता और एसपी मायाराम वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। लगभग 20 मिनट चली वार्ता के बाद तीन दिन का समय मांगा गया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक आशोक मार्ग जाम रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, पंकज वर्मा, निराला मौर्य, विफई, सोनमती, राकेश, उमेश, राजेश, बिंद्रावती, सुलेशा, बिसमाती, रेखा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग हुए परेशान
भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा एसपी कार्यालय के समक्ष अशोक मार्ग पर जाम लगा देने से लंबी दूरी तक दोनों तरफ जाम लग गया। 20 मिनट तक चले जाम के कारण सबसे अधिक समस्या जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी। जबकि एसडीएम, सीओ के साथ फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। कार्यकर्ता इतने उग्र थे कि बवाल होने की आशंका बनी हुई थी। लिहाजा सदर, कपिलवस्तु, लोटन, मोहाना, उसका, भवानीगंज, बांसी, इटवा व जोगिया कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed