{"_id":"65d505efc90778af2e0bfc37","slug":"bku-staged-a-strike-to-resolve-the-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113168-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समस्याओं के निराकरण के लिए भाकियू ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समस्याओं के निराकरण के लिए भाकियू ने दिया धरना
Wed, 21 Feb 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाकियू, भानू गुट ने मंगलवार को किसान समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। 21 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित किसान अरसे से विभागीय चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है, लेकिन सड़कों को खोदने के बाद वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
खाद्यान वितरण में तमाम कोटेदार मनमानी कर रहे हैं, शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। धरने में जुटे किसानों ने लोकसभा चुनाव से पहले स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद, सुदामा गुप्ता, उदय प्रताप चौधरी, विशंभर, अब्दुल रहीम, रामफेर, मुन्ना, महबूब अली आदि मौजूद रहे।