फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP workers took work

भाजपा ने मजदूरों का काम छीन लिया

Fri, 30 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took work
सदर तहसील में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नवी आजाद ने नोटबंदी के फैसले की कड़ी आलोचना की है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नौजवानों-किसानों से धोखा कर सत्ता में आई इस सरकार ने किसी को नौकरी तो नहीं दी, बल्कि मजदूरों का भी काम छीन लिया। भाजपा ने जनता के साथ छल किया है। उसे इसका सबक मिलेगा। सपा से गठबंधन के सवालों को टालते हुए उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा के लिए अभी माहौल नहीं है। 
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने सपा-बसपा समेत गैर कांग्रेसी सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि बसपा सिर्फ माया की पार्टी है। सपा में बाप-बेटे और चाचा के बीच बंटवारे की लड़ाई चल रही है। ऐसे में कांग्रेस की विकल्प है। यूपी ने 27 वर्षों तक सपा, भाजपा व बसपा की सरकारों को झेला है। अब विकास के लिए कांग्रेस को मौका दीजिए। अपने 18 मिनट के संबोधन में केंद्रीय मंत्री 12 मिनट तक पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की योजनाएं गिनाते रहे। कहा कि हमने 13 करोड़ परिवारों को मनरेगा में काम दिया।
विज्ञापन

साढ़े 6 लाख गांवों में स्कूल खोले। साढ़े 9 लाख आशाओं की नियुक्ति की। गांव-गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। योजनाएं यूपीए सरकार ने बनाई और प्रदेश की गैर कांग्रेसी सरकारें उसे ढंग से लागू भी नहीं कर पाई। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि यह उथल-पुथल का दौर है। एक तरफ नौजवानों-किसानों को छलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ बाप-बेटे-चाचा में जूझती सपा। कांग्रेस में कोई जाति-धर्मवाद नहीं है। यह सबकी पार्टी है। कांग्रेस के आने पर ही प्रदेश का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र शुक्ला, पूर्व सांसद मो. मुकीम, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ला, कैलाशनाथ वाजपेई, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य महेश कन्नौजिया, विजय सिंह, एससी प्रकोष्ठ के देवेंद्र सिंह गुड्डू, इसरार अहमद, किरन शुक्ला, डॉ.प्रमोद उपाध्याय, मशहूर अली, मुर्तजा चौधरी, मोहरत राव, दिनेश वर्मा, अतहर अलीम, डॉ.बख्तियार उस्मानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed