फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bjp

बूथ समितियों को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा/डुमरियागंज। विधानसभा क्षेत्रवार योजना बैठक ( बूथ सत्यापन अभियान- 2021) में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से दोगुने उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जुटने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों भी मजबूत बनाने के लिए भी कहा गया।
विधानसभा क्षेत्र इटवा के एक मैरेज हाल में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद जटिल से जटिल समस्याएं हल हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा भाजपा की सरकार बने इसके लिए अभी से जुट जाएं। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी यशकांत सिंह ने भी संबोधित किया। यहां विजय कांत चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय पांडेय, राजेंद्र दूबे, अमृत लाल मिश्र, सुधीर पाठक, शैलेश पाठक, रामकृपाल चौधरी, कृष्णा मिश्रा, अजय गुप्ता, दीपनारायन त्रिपाठी, अशोक पाठक, सरवन गिरी, रामसूरत चौरसिया, सुधीर पाठक, सागर चौधरी, शिवजी तिवारी, राजमणि दूबे, लवकुश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ समिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नगर के खीरामंड़ी चौराहे पर स्थित एक मैरेज हाल में में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का माल्यार्पण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बैठकेें 23 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेंगी। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई बूथ समिति का सत्यापन किया जाएगा। 10 सितंबर से पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य चलेगा। नरेंद्र मणि त्रिपाठी, शिवनाथ चौधरी, राजेश पाल चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed