फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP's list released, many stalwarts will try their bets

भाजपा की सूची जारी, कई दिग्गज अजमाएंगे दांव

Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP's list released, many stalwarts will try their bets
भाजपा की सूची जारी, कई दिग्गज आजमाएंगे दांव
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा ने उतारे पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
सूची में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव में भाजपा ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। चुनाव में पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय मंत्री के परिजन समेत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दांव अजमा रहे हैं। वहीं कई सीटों पर टिकट मांग रहे पार्टी के अन्य दावेदारों के अगले कदम पर भी लोगों की निगाह टिकी हुई है।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी 45 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसमें वार्ड नंबर 15 से भाजपा के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के भाई की पत्नी क्षमा तिवारी को टिकट मिला है। जबकि वार्ड नंबर एक से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र की पत्नी नंदिनी मिश्रा और वार्ड नंबर 41 से लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा की पत्नी महेश्वरी त्रिपाठी चुनाव मैदान में उतरी हैं। वार्ड नंबर 23 से क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवनाथ चौधरी की पत्नी संतोषी चौधरी और वार्ड नंबर 25 से भाजपा नेता हरिशंकर सिंह की पत्नी शांति सिंह चुनाव मैदान में उतरी हैं। दिग्गजों में शामिल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी भी वार्ड नंबर सात से चुनाव में लड़ रही हैं। जबकि भाजपा कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह की पत्नी शीतल सिंह वार्ड नंबर 32 से प्रत्याशी घोषित की गई हैं।
विज्ञापन

यह हैं भाजपा समर्थित प्रत्याशी
वार्ड नंबर एक से नंदिनी मिश्रा, दो से अरविंद उपाध्याय, तीन से अरुण उपाध्याय, चार से दीपिका शाह, पांच से इंद्रेश चौरसिया, छह से अजय श्रीवास्तव, सात से साधना चौधरी, आठ से संतोष सिंह, नौ से रामदत्त कन्नौजिया, 10 से राजीव कुमार, 11 से विद्यावती देवी, 12 से सुनैना देवी, 13 से प्रदीप कसौधन, 14 से सुजाता सिंह, 15 से क्षमा तिवारी, 16 से संजय मिश्रा, 17 से रामरक्षा चौबे, 18 से अमलावती पांडेय, 19 से नंदिनी, 20 से सत्यप्रकाश, 21 से गुरु प्रसाद चौधरी, 22 से पूजा त्रिपाठी, 23 से संतोषी चौधरी, 24 से प्रकाश चंद्र चौधरी, 25 से शांति सिंह, 26 से शर्मीला सिंह, 27 से श्रवण चौरसिया, 28 से बिंदुमती त्रिपाठी, 29 से मीना मिश्रा, 30 से संजय गौतम, 31 से हजारी लाल चौधरी, 32 से शीतल सिंह, 33 से उपासना मिश्रा, 34 से प्रभाकर राय, 35 से सरस्वती मिश्रा, 36 से मनोज जायसवाल, 37 से उषा त्रिपाठी, 38 से रामवृक्ष साहनी, 39 से गिरिजा जायसवाल, 40 से सुषमा लोधी, 41 से महेश्वरी त्रिपाठी, 42 से बबिता पासवान, 43 से मुराती देवी, 44 से सावित्री देवी और 45 से रामरेखा यादव प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
भाजपा की घोषित सूची में जिले के सभी 45 वार्डों में 26 पर महिला प्रत्याशी उतारी गईं हैं। जबकि सामान्य महिला के लिए आठ, पिछड़ी वर्ग महिला के चार और अनुसूचित जाति की महिला के लिए तीन सीटें समेत 15 सीट ही महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस तरह कई अनारक्षित सीटों 1, 12, 14, 15, 32, 33, 35, 41 समेत अन्य सीटों पर भी महिला प्रत्याशी मैदान में उतारी गईं हैं।

बागी बढ़ाएंगे दिक्कत
जिला पंचायत सदस्य के वार्डों में पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन्होंने तैयारी तेज कर दी हैं लेकिन उनके ही वार्ड में पहले से चुनाव फतह करने की तैयारी में जुटे दावेदारों को मनाने की चुनौती है। कुछ वार्डों में बागी उम्मीदवार से भी परेशानी बढ़ने के आसार हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव यादव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी हित में ही कार्य करेंगे, जिन दावेदारों को इस बार टिकट नहीं मिला है, वे पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करके जीत दिलाएंगे, उनके हित के बारे में पार्टी विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed