फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP MLA's daughter-in-law joins SP

भाजपा विधायक की पुत्रवधू सपा में शामिल

Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA's daughter-in-law joins SP
संशोधित
विज्ञापन

भाजपा विधायक की पुत्रवधू सपा में शामिल
पूर्व विधायक विजय पासवान की अगुवाई में सदस्यता ग्रहण की
भाजपा विधायक खेमे में मायूसी, सपा के राजनीतिक गलियारे में जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एक राजनीतिक घटनाक्रम से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है। भाजपा से सदर विधायक श्यामधनी राही की पुत्रवधू ने सपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। इस निर्णय से भाजपा जहां विधायक समर्थकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं सपाइयों में खुशी व्याप्त है।

पूर्व सपा विधायक विजय पासवान की अगुवाई में सदर विधायक श्यामधनी राही के भतीजे शेषप्रकाश पासवान की पत्नी रिंधू पासवान ने सपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। रिंधू के सपा के समर्थन पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जोखन चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, राधेश्याम वर्मा, गोलू पासवान, श्याम बिहारी यादव, सुनील पासवान, राजकुमार यादव उपस्थित रहे। वहीं भाजपा विधायक श्यामधनी राही ने पुत्रवधू के सपा में शामिल होने की जानकारी से इन्कार किया और कहा अगर ऐसा है तो लोकतंत्र में हर कोई स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed