फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP is friendly to backward castes: Pankaj Choudhary

पिछड़ी जातियों की हितैषी है भाजपा : पंकज चौधरी

Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
BJP is friendly to backward castes: Pankaj Choudhary
डुमरियागंज क्षेत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में शाम - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पिछड़ी जातियों की हितैषी है भाजपा : पंकज चौधरी
विज्ञापन

डुमरियागंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की लखनऊ से निकली जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को डुमरियागंज पहुंची। जिले की सीमा में पहुंचने पर टड़वा चौराहे से रगड़गंज तक भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा जिधर से गुजरी, वहां के कार्यकर्ताओं में स्वागत करने की होड़ लगी रही। डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा पिछड़ी जातियों की हितैषी है।
उन्होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा में जनता-जनार्दन का मिल रहा समर्थन भाजपा की नीतियों पर सफलता की मुहर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया जाए, उसके लिए जनता-जनार्दन से मिलकर सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पार्टी पिछड़ी जातियों की हितैषी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से निरंतर विकास हो रहा है।
विज्ञापन

बिजली की समस्या के लिए अब कोई सवाल नहीं रह गया है। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष साधना चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय, पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अभयराम पांडेय, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, विनय श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष सिंह, डिंपू पांडेय, मक्केश्वर पांडेय, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने जताई नाराजगी
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आगमन के पूर्व उनके स्वागत के लिए टड़वा पेट्रोलपंप के पास मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा जिले के अन्य कई पदाधिकारी खड़े थे। इस दौरान शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ चौधरी के समर्थक हाथ में तख्तियां लेकर और डीजे पर नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर सड़क पर वाहनों के पहिए थमने लगे, जिसे देखकर डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसकर्मियों की व्यवस्था पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
इटवा क्षेत्र में ढोल नगाड़े के बीच स्वागत
इटवा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अगवानी की। ग्राम चौखङा चौराहे पर भाजपा नेता सोनू सिंह, रगड़गंज बाजार में संजय मिश्रा, राम कृपाल चौधरी, करहिया तिराहे पर कृष्णा मिश्रा, श्रवण गिरी, ब्लॉक मुख्यालय के सामने अखंडपाल सिंह, इटवा चौराहे पर दीप नारायन त्रिपाठी, विकास जायसवाल, राम कृपाल चौधरी, मझौवा चौराहे पर राजेंद्र दूबे, प्रकाश चौधरी, रमवापुर कली तिराहे पर अजय गुप्ता, अशोक पाठक, धर्मेंद्र मौर्य, राम सुरेश चौरसिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से वित्त राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। शैलेश पाठक, राम शब्द उपाध्याय, बलराम मिश्र, बाबा बुद्धीशमणि, सुधीर पाठक, राजन पांडेय रत्न, पिंटू उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सांसद का भी हुआ स्वागत
बांसी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का तहसील क्षेत्र के गोल्हौरा, बहादुरगंज, जिगनिहवा, नगर में रानीगंज चौराहा और सूपा चौराहे पर फूल माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, सांसद जगदंबिका पाल का भी स्वागत हुआ। डॉ. दशरथ चौधरी, ब्लॉक प्रमुख खेसरहा के प्रतिनिधि केशभान राय, विजयकांत चतुर्वेदी, गौरीशंकर अग्रहरि, आनंद शंकर मणि, मंगल चौरसिया, संतराम आजाद, रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, संतोष त्रिपाठी, नन्हे सिंह, अजय शुक्ला, जगजीवन गौड़, उमेश कश्यप, सत्येंद्र द्विवेदी ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed