{"_id":"64987e7a530d552fda079cc8","slug":"bjp-government-bent-on-ending-reservation-swami-prasad-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-383-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समाप्त करने पर तुली है भाजपा सरकार : स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समाप्त करने पर तुली है भाजपा सरकार : स्वामी प्रसाद
Sun, 25 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी के आवास पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का स्वागत कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते कहा कि आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली है। निजीकरण को बढ़ावा देना इसका उदाहरण है। जिन संस्थानों में सरकारी नौकरी मिल भी रही है। उसमें आरक्षण को दरकिनार करके सभी भर्तियां हो रही है। इसे रोका नहीं गया तो दलित, पिछड़ा वर्ग के नौजवान सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएंगे।
लोहिया कला भवन सभागार में रविवार को सपा की तरफ से छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात जरूर करते हैं। मगर सबसे ज्यादा लाभ अडानी व अंबानी को दिला रहे। रेल, हवाई अड्डे, जहाज एवं बंदरगाह को इनके हाथों बेच दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर सभी विश्वविद्यालयों में आरक्षण को दरकिनार करके प्रोफेसरों की भर्तियां की गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में 117 प्रोफेसर में 111 पदों सामान्य वर्ग के लोगों का चयन किया गया। इसमें 60 सिर्फ राजपूत जाति के हुए हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों का इसमें जगह नहीं मिली। यहीं हाल अन्य विश्वविद्यालयों का भी है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर समेत अन्य आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों के बलिदान को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने के लिए आगे आना होगा। वरना आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन कलाम सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी ओंकारनाथ पटेल, विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक अनिल सिंह, नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मोनू दुबे, अफसर रिजवी, मोहम्मद इदरीश पटवारी, प्रदीप पत्थर कट्ट, घिसियावन यादव, जावेद आलम चुनने, कमाल चौधरी, विजय चौधरी, धीरेंद्र तिवारी व सुनीता गोस्वामी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
बांसी में स्वागत
सिद्धार्थनगर। पालिका परिषद बांसी की चेयरमैन चमन आरा राईनी के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक सैयदा खातून, मोहम्मद इदरीश पटवारी, बरकत अली, सैयद मोहम्मद कुतुब, अरुण गुप्ता मौजूद रहे।