फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Biskohar-Naugarh bus service closed for eight years

आठ वर्ष से बिस्कोहर- नौगढ़ बस सेवा बंद

Fri, 16 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Biskohar-Naugarh bus service closed for eight years
आठ वर्ष से बिस्कोहर-नौगढ़ बस सेवा बंद
विज्ञापन

यात्रियों को 65 किमी प्राइवेट वाहनों से करना पड़ता है सफर
कई बार मांग के बावजूद नहीं शुरू हुई बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर कस्बे से नौगढ़ रोडवेज बस सेवा आठ वर्ष से बंद हो गई है। मुख्यालय आने के लिए लोगों को प्राइवेट वाहन से सफर करना पड़ रहा है। 65 किलोमीटर दूरी तय करके आने में पूरा दिन लग जाता है। बंद रोडवेज सेवा को शुरू करने के लिए कस्बे के लोग कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

बिस्कोहर कस्बा बलरामपुर जिले से सटा हुआ है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी तकरीबन 65 किलोमीटर है। वर्ष 2008-09 के बीच बिस्कोहर से प्रतिदिन एक रोडवेज बस सुबह के समय दोपेडौवा, बुढ्ढी, पतिला, जिगनाधाम व सेमरी खानकोट ग्रामीण क्षेत्रों से होकर जनपद मुख्यालय जाती थी। मगर रोडवेज सेवा को बंद कर दिया गया। जबसे रोडवेज बस का संचालन बंद हुआ तबसे बुढ्ढी व पतिला आदि गांव के लोग बिस्कोहर-इटवा होकर व जिगनाधाम आदि गांव के लोग सेमरी खानकोट होकर जिला मुख्यालय के लिए यात्रा तय करते हैं। पैसा और समय भी ज्यादा लगता है। बुढ्ढी गांव निवासी मोहन कश्यप, रब्बान अहमद, खरिकवा गांव निवासी रामआशीष चौधरी, कपिल चौधरी आदि का कहना है कि करीब आठ वर्ष हो गया बस का संचालन बंद हुए। जब बस चलती थी तब 35 से 40 रुपये देकर कम समय में जिला मुख्यालय पहुंच जाते थे और अब 120-130 देकर भी समय से नहीं पहुंच पाते हैं। अगर पुन: रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाता तो अच्छा होता। बिस्कोहर निवासी व्यापारी आनंद गुप्ता ने बताया कि बिस्कोहर से जिला मुख्यालय तक रोडवेज की बसें कई वर्षों से नहीं चल रही हैं। रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से बिस्कोहर से जिला मुख्यालय आने-जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की कि बिस्कोहर से वाया जिगनाधाम से होकर एवं बिस्कोहर वाया इटवा-बांसी होकर उचित संख्या में बसों का संचालन किया जाए। बिस्कोहर कस्बा निवासी परशुराम कसौधन ने कहा कि विगत कई वर्षों पूर्व जनपद मुख्यालय के लिए एक रोडवेज बस चलाई गई थी। जिससे हम व्यापारी वर्ग एवं अन्य गांवों के लोगों के लिए आने-जाने में सुविधा थी और जनता अपना काम करके समय से अपने घर वापस आ जाते थे। लेकिन कई वर्षों से रोडवेज सेवा का संचालन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए हम सभी को जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिस्कोहर निवासी पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश गुप्ता का कहना है कि वर्ष 2008-09 के बीच बिस्कोहर से नौगढ़ के लिए रोडवेज की एक बस चलती थी। करीब ढाई घंटे में 66 किलोमीटर की दूरी का 35 रुपया किराया देकर लोग मुख्यालय पर पहुंच जाते थे। लेकिन कुछ वर्ष बाद बस का संचालन बंद कर दिया गया। अब बिस्कोहर से इटवा वाया बांसी होकर प्राइवेट बसों से यात्रा करनी पड़ती है। व्यापारी जगराम लोहिया ने कहा कि अक्सर दुकान के सामान के लिए गोरखपुर आदि जगहों पर जाना पड़ता है। वर्षों पूर्व बिस्कोहर से जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज की एक बस चलती थी जिससे आने-जाने में सुविधा मिल जाती। लेकिन जब से वह बस बंद हो गई है, तब से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। अगर बस सेवा शुरू हो जाती तो आवागमन में आसानी हो जाती। सिद्धार्थनगर रोडवेज के एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि बस सेवा क्यों बंद हुई थी। इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा की बस सेवा क्यों ठप हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed