फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Biometric Madrsa

अब मदरसों में पहली अप्रैल से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य

Fri, 28 Feb 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Biometric Madrsa
मदरसों में बायोमिट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य
विज्ञापन

राज्य अनुदानित, मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों को पत्र
प्राय: गैरहाजिरी की शिकायत पर डीएमओ गंभीर, दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकारी कार्यालयों के बाद अब मदरसों में भी बायोमिट्रिक मशीन लगाने की अनिवार्य कर गई है। पहली अप्रैल से बायोमिट्रिक हाजिरी की प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मदरसों में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों की प्राय: गैरहाजिरी पर डीएमओ ने कदम उठाया। राज्य अनुदानित और मान्यता प्राप्त आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित मदरसों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने लिखा है कि कतिपय मदरसों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करके मनमानी तरीके से मदरसे में उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। ऐसे में एक माह के भीतर अपने-अपने मदरसे में बायोमिट्रिक मशीन लगवाते हुए उसके माध्यम से समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि शिक्षकों की उपस्थिति में पारदर्शिता आ सके और मदरसे में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही छात्र-छात्राओं के मध्य किए जा रहे पठन-पाठन और उपयोगी बनाया जा सके। एक अप्रैल के बाद निरीक्षण के दौरान किसी भी मदरसे में बायोमिट्रिक मशीन सक्रिय नहीं मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed