{"_id":"678fdf6e046ea026340b6892","slug":"bike-riders-will-not-get-petrol-without-helmet-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131087-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। इसमें नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियम को शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। पंप मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि 26 जनवरी से नियम का शक्ति से पालन करें। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट लगाकर आने वालों को ही पेट्रोल दिया जाए अगर हेलमेट लगाकर नहीं आ रहे हैं तो उनको लौटा दिया जाए। बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए यह पहल की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सभी पेट्रोल पंप के मालिकों, प्रतिनिधियों को बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं हेलमेट न लगाने के कारण होती है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शासन द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों, प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश का 26 जनवरी से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का होर्डिंग, बैनर लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
विज्ञापन
सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरा एवं पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसकी समय-समय पर चेकिंग की जाएगी। पेट्रोल पंप पर महिला, पुरुष शौचालय अलग-अलग होना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा आप लोगों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। नो हेलमेट नो फ्यूल का अनुपालन न करने वाले पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायत प्राप्त हो रही है। चेकिंग के दौरान घटतौली मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। द