फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider one killed, one injured due to collision with scarps

Siddharthnagar News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक जख्मी

Tue, 25 Jul 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider one killed, one injured due to collision with scarps
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खीरा मंडी शाहपुर मार्ग की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के खीरा मंडी शाहपुर मार्ग पर मंगलवार शाम एक स्कार्पियो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार एक बालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


इटवा थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी रेहान (15) पुत्र रियाज अहमद मौसेरे भाई आठ वर्षीय हस्सान को साइकिल से कुर्थीडीहा छोड़ने जा रहा था। अभी वह डुमरियागंज राप्ती नदी पार करके खीरा मंडी स्थित एक दुकान के सामने पहुंचे थे कि स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा स्थानीय लोगों ने चालक को रोककर उसी गाड़ी से बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां रेहान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आठ वर्षीय हस्सान पुत्र मोहम्मद सफीकउल्लाह की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्कापियो चालक बेवां अस्पताल पहुंचने के बाद गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बारे में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने बताया कि एक बालक की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed