{"_id":"66789d7b25d41c4ef70d56e4","slug":"bike-rider-injured-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119560-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Mon, 24 Jun 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के सामने संचालित पेट्रोल पंप के पास रविवार को कार ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बेंवा ले गए। जहां से चिकित्सकों ने बस्ती रेफर कर दिया।
क्षेत्र के पंप के पास नगर पंचायत भारतभारी लवकुश नगर वार्ड 2 सेखुई निवासी अजय (18) बाइक से आटा लाने नौवांगांव जा रहा था। अभी वह डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर पंप के पास पहुंचा ही था कि पथरा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया निवासी कार जो डुमरियागंज की तरफ जा रही थी सामने से भिड़ गई। जिससे अजय गंभीर हो गया। घटना की सूचना पर परिजन एंबुलेंस से बेंवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। संवाद