फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider collided with an old woman walking, died

Siddharthnagar News: पैदल जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with an old woman walking, died
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढनी चाफा कस्बे में शुक्रवार देर शाम पैदल जा रही वृद्ध महिला को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बढनी चाफा निवासी पियारी (65) पत्नी मुरली देर शाम घर से बाजार की ओर निकली थीं। अभी कस्बे में पहुंची थीं कि एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसा देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और घरवालों को भी इस बारे में जानकारी दी। परिजन इलाज के लिए लेकर बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर देखते ही डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान भोर में महिला की मौत हो गई। मौत होने की खबर मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज शिव नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed