{"_id":"62015cc8c05a866629533c4c","slug":"bike-hit-by-vehicle-youth-dies-siddharthnagar-news-gkp426187369","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
बर्डपुर। मोहाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोड़ के पास सोमवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप सिंह को जिला अस्पताल में भेजा गया था। वहां उनकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक, बाइक सवार व्यक्ति हेलमेट लगाया था। क्षेत्र के करौती गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह (35) और श्यामसुंदर भारती (32) एक ही बाइक से सोमवार को बर्डपुर होते हुए नौगढ़ आ रहे थे। वे क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास पहुंचे था कि एक वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। हादसे की खबर पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो सूर्य प्रताप की सांस थम गई थी। इस संबंध में सुद्दोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हादसे की चपेट में आए दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। उनमें से एक की मौत हो गई। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।