{"_id":"65f09ee37c01937906085f95","slug":"bike-collides-with-divider-one-dead-another-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114253-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा जख्मी
Tue, 12 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सनई चौराहे के पास सोमवार रात बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया, उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के गोबरहवा निवासी मनीष कुमार (18) पुत्र मनोज कुमार और शहर के ही शिवपुरी कॉलोनी निवासी अंकुर पांडेय (20) एक ही बाइक से कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के ही बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सनई चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद अंकुर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचानामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।