{"_id":"666de905c2135c1372036694","slug":"bike-collides-with-a-tree-on-the-roadside-driver-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119133-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, चालक जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग महुलानी पॉवर हाॅउस के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित महुलानी पॉवर हॉउस के पास शनिवार को एक बाइक सवार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा कर जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा भेजवाया।
महराजगंज के थाना फरेंदा अंतर्गत मथुरा बिशनपुरवा गांव निवासी दीनदयाल चौधरी (26) पुत्र सुदामा शनिवार को सुबह दस बजे के करीब बाइक से बांसी के पास रिश्तेदारी में जा रहे थे। बांसी-धानी मार्ग स्थित महुलानी पॉवर हाॅउस के पूरब मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल शीसम के पेड़ से टकरा गई, जिसमें दीनदयाल बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर सकारपार चौकी के हेड कांस्टेबल गिरजेश पांडेय ने पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया। इस संबंध में सकारपार चौकी के इंचार्ज देवव्रत पांडेय ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है। कोई खतरे की बात नहीं है।