{"_id":"58ceb68e4f1c1bf4431a1778","slug":"bicycle-rider-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर चौराहे पर शनिवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में एक राहगीर भी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे ग्रामीणों ने बोलेरो समेत चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-7 टोला बेलोही निवासी चिनकू (45) साइकिल से पंडितपुर चौराहे की ओर जा रहा था। चौराहे के समीप पहुंचते ही अलीगढ़वा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे चिनकू को रौंदते हुए बोलेरो आगे निकल गई। बेकाबू बोलेरो ने सड़क से गुजर रहे खुंटू सिंह (35) को भी चपेट में ले लिया। हादसे में खुंटू बुरी तरह जख्मी हो गया। आस-पास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को बर्डपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चिनकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुंटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, हादसे के बाद भाग रही बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने मौके से ही दबोच लिया। उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी बसंतलाल के मुताबिक बोलेरो समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।