फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to run via Barhni; Railways grants approval.

Siddharthnagar News: बढ़नी होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने दी मंजूरी

Mon, 05 Oct 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to run via Barhni; Railways grants approval.
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर।
ढेबरुआ। सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भुज से बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19427/19428 के बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर संचालन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही यह ट्रेन सिद्धार्थनगर से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 सितंबर 2026 को सांसद जगदंबिका पाल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। जारी पत्र में रेल मंत्री ने बताया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय रेलवे यात्री मांग और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में भुज-बरौनी के बीच नई ट्रेन संख्या 19427/19428 अमृत भारत एक्सप्रेस के बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर संचालन को स्वीकृति दी गई है।
----------
सीमा क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
नई ट्रेन के संचालन से सिद्धार्थनगर, बढ़नी और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए सुविधाजनक रेल सेवा की मांग करते रहे हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्रीय आवागमन भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
बढ़नी भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख व्यापारिक और आवागमन केंद्र है। ऐसे में लंबी दूरी की रेल सेवा शुरू होने से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों के लिए भी यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि और समय-सारिणी की जानकारी रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी। सेवा शुरू होने के बाद बढ़नी, सिद्धार्थनगर समेत सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और महत्वपूर्ण विकल्प उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed