फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bharat Jodo Padyatra changed the politics of the country: Mukim

भारत जोड़ो पदयात्रा ने बदल दी देश की राजनीति : मुकीम

Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Padyatra changed the politics of the country: Mukim
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर नगर पालिका कार्यालय के सामने की सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पदयात्रा की। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा निकाली, जो विकास भवन, खजुरिया रोड होते हुए नगर पालिका पहुंची, वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि सात सितंबर-2022 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा निकाली गई अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा रही है। यह पदयात्रा 4081 किमी लंबी थी, जो 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों में 136 दिनों तक चली।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश में राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने यात्रा में लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है। यात्रा के बाद कर्नाटक का चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने की सामूहिक इच्छा की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेता अरशद खुर्शीद, किरन शुक्ला, सच्चिदानंद पांडेय, नादिर सलाम, अभिनय राय, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह, अकील अहमद मुन्नू, इश्तियाक चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed