{"_id":"6317999438a8d647ef25e1ba","slug":"beo-inspected-schools-siddharthnagar-news-gkp449628291","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सिसहनिया में ताला दिखाते बीईओ महेंद्र कुमार।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार के निरीक्षण में मंगलवार को विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही पकड़ में आ गई। ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह 8:35 बजे एक विद्यालय के गेट पर लटके ताले का फोटो ग्रुप में शेयर किया, जबकि दो विद्यालयों में शिक्षकों की गैरमौजूदगी में उन्हें ही प्रार्थना करानी पड़ी।
बीईओ ने मंगलवार को विकास क्षेत्र बर्डपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिशहानिया का औचक निरीक्षण किया। 8:35 बजे तक विद्यालय नहीं खुला था, गेट पर ताला लगा था। विद्यालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक है। अध्यापकों को 15 मिनट पहले पहुंचना जरूरी है, तभी 8 बजे प्रार्थना हो पाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार, वह प्राथमिक विद्यालय पिपरी पहुंचे और प्रार्थना कराई। उस दौरान भी कई शिक्षक नदारद रहे। बरगदवा नंबर 4 में भी प्रार्थना कराई। काफी देर तक कोई अध्यापक नहीं आया तो उन्होंने बच्चों से गांव में रहने वाले शिक्षामित्र को बुलवाया। उसके बाद विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो पाया। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।