फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   beer shop closed due to daroga

दरोगा से परेशान होकर बियर की दुकान बंद की

Tue, 03 Nov 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
beer shop closed due to daroga
बियर की दुकान पर चस्पा की गई नोटिस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दरोगा से परेशान होकर बियर की दुकान बंद की
विज्ञापन

दुकान के मालिक ने दरोगा पर लगाया वसूली का आरोप
जिला आबकारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
बांसी कस्बे में स्थित है बियर की दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बे में स्थित बियर की दुकान के मालिक ने एक दरोगा से तंग आकर दुकान बंद कर दी। संचालक ने ग्राहकों को सूचना देने के लिए सूचना चस्पा की है। इस पर लिखा है कि बियर शॉप बांसी के ......एसआई के कारण बंद की जा रही है। संचालक ने जिला आबकारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

खेसरहा थाना क्षेत्र के पटहरा गांव निवासी राजकुमार पाठक की बांसी में बियर की दुकान है। वह पिछले तीन वर्ष से दुकान चला रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें कभी किसी ने परेशान नहीं किया मगर बांसी कोतवाली में तैनात एक दरोगा रोजाना आकर जबरन बियर ले जाते हैं। मंगलवार को दरोगा दुकान पर आए और मुनीम को गाली देते हुए छह केन की मांग करने लगे। मुनीम कुछ बोलते इससे पहले दरोगा ने वहां पर मौजूद ग्राहकों को गाली देकर भगा दिया। इससे वह काफी परेशान हैं और दुकान के संचालन में समस्या आ रही है। डर की वजह से दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। मजबूर होकर मंगलवार को दुकान बंद कर दी और ग्राहकों के लिए दुकान बंद करने का कारण बताने की सूचना चस्पा कर दी। राजकुमार ने जिला आबकारी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed