{"_id":"651888239eff780eef0d517e","slug":"beaten-for-raising-slogan-of-jai-shri-ram-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5633-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जय श्रीराम का नारा लगाने पर पीटा, तीन नामजद सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जय श्रीराम का नारा लगाने पर पीटा, तीन नामजद सहित चार पर केस
Sun, 01 Oct 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जय श्रीराम का नारा लगाकर वीडियो बनाने और इंस्टाग्राम पर शेयर करने पर दूसरे समुदाय के युवक आक्रोशित हो गए। शेयर करना उन्हें इतना बुरा लगा कि दो लड़कों को नगर के आजाद नगर के मोहल्ले के ईदगाह के पास पीट दिए। घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर मारपीट और एससी, एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर के ही शिवपुरी कॉलोनी निवासी करन कुमार और अभय गुप्ता दोस्त हैं। दोनों के मुताबिक 28 सितंबर को वह बाइक पर जाते हुए जयश्रीराम का नारा लगाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने के बाद उसे शेयर भी कर दिया। दूसरे दिन शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे आजाद नगर मोहल्ले के ईदगाह के पास शाह आलम निवासी चरियनवा बेलसड, आजम, अशरफ उर्फ अशु निवासी सरोजनीनगर और एक अन्य युवक बुलाए। वहां पहुंचने पर यह लोग गाली देने लगे और पिटाई भी की। वह जयश्रीराम का नारा लगाने और वीडियो बनाने और शेयर करने से नाराज थे। इसीलिए बेहरमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अब ऐसा करोगे तो अंजाम बुरा होगा। किसी तरह से वहां से भाग निकले नहीं तो कुछ भी हो सकता था। दोनों ने संयुक्त रूप से सदर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित चार पर मारपीट, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश कुमार सिंह, कोतवाल