फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   beat women in sohratgarh, case file

प्रेमी से मिलने गई महिला के दोनों हाथ बांधकर पीटा, केस दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
beat women in sohratgarh, case file
प्रेमी से मिलने गई महिला के दोनों हाथ बांधकर पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पूर्व की घटना
- वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस, छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला के प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दोनों हाथ बांधकर पिटाई की। घटना आठ दिन पूर्व की है।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद महिला के भाई की तहरीर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी महिला का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग है। दोनों शादीशुदा हैं। आठ दिन पूर्व रात में महिला प्रेमी से मिलने आई थी। जानकारी होने पर ससुरालियों ने महिला को पकड़ लिया। प्रेमी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को लोहे के चैनल गेट से दोनों हाथ बांधकर पिटाई की। वीडियो में अश्लील गाने की आवाज भी सुनाई दे रही है और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते एवं फोटो खींचते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो वीडियो की जानकारी होने पर और महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के भाई के तहरीर के आधार पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है।
----------------
लापता बताई जा रही महिला
ग्रामीणों के अनुसार घटना की जानकारी होने पर बाहर रह रहा पति पांच दिन पहले घर आया तो महिला से पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ के साथ महिला के तलाश में भी जुटी हुई है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में महिला को बांधकर पिटाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान कर रही है।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed