फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be educated, get organized, only then you will get rights: Chandrashekhar

शिक्षित बनो, संगठित हो, तभी अधिकार मिलेगा: चंद्रशेखर

Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Be educated, get organized, only then you will get rights: Chandrashekhar
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने आयोजित किया संविधान व आरक्षण बचाओ संकल्प यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने शहर के बीएसए कार्यालय मैदान से संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ संकल्प यात्रा निकाल जिले का भ्रमण कर इटवा में जनसभा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित बनो, तभी अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा बाबा साहेब ने भी बहुजन समाज के लोगों को शिक्षित बनने पर सबसे अधिक जोर दिया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिए गए अधिकारों के चलते सबसे अधिक शोषित हमारे समाज को सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठने का अधिकार मिला।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के चलते सभी को धार्मिक आजादी मिली थी। परंतु आज कुछ लोग बाबा साहेब के बनाए उसी संविधान को बदलना चाहते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं होने देना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमरसिंह ने कहा कि विश्व में भारत की परचम लहराने वाली पहलवान बहनों के 44 दिन तक अनशन करने के बावजूद देश की गद्दी पर बैठी सरकार से कोई न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश की गद्दी पर बैठी यह सरकार अब तक कि सबसे बड़ी झूठ बोलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से बांसी, पथरा, डुमरियागंज होते हुए भीम आर्मी ने 75 किमी की संकल्प यात्रा निकाली है। माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज इटवा में कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक अमरसिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को महात्मा बुद्ध की मूर्ति भेंट की। राजेंद्र भारती की अध्यक्षता व शिवचंद भारती के संचालन में आयोजित जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष आकिब अंसारी और रुद्रनाथ निषाद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed