फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be careful...the market is full of adulterated food items

Siddharthnagar News: रहें होशियार...मिलावटी खाद्य पदार्थों से पटा है बाजार

Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Be careful...the market is full of adulterated food items
सिद्धार्थनगर। खुशियाें के पर्व होली में अगर खाद्य सामग्री खरीद रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। खास करके नमकीन और उससे जुड़ी अन्य सामग्री खरीदते समय ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। गोरखपुर की मंडी से नमकीन बाजार में आ रहा है।
विज्ञापन

जिले के बाजार में करोड़ों रुपये के नमकीन बिक्री के लिए आ चुका है। उसे धंधेबाज खपा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह नमकीन निम्न गुणवत्ता के तेल और मिलावटी बेसन और कलर से तैयार किया जाता है। गोरखपुर में नमकीन की फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद मिलावट की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

थोक कारोबारियों ने बताया कि बाजार में आने वाला 70 प्रतिशत नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री गोरखपुर से लाकर स्टॉक की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग जबतक सैंपलिंग करके भेजेगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगा, तब तक मिलावटी खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचा चुका होगा। ऐसे में सेहत के लिए खुद फिक्र करने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों का बिक जाएगा पाम आयल : त्योहार में गुझिया से लेकर नमकीन, पापड़ और कचरी तक में निम्न गुणवत्ता के तेल का प्रयोग किया जा रहा है। सामान्य दिनों में जितने खाद्य तेल की खपत दो माह में होती है, उतना पाम आयल त्योहार में एक सप्ताह में ही खपा दिया जाता है।

तेल के थोक कारोबारी ने बताया कि त्योहार में 110-120 रुपये में बिकने वाले पाम आयल की डिमांड अधिक रहती है। बड़े दुकानदार भी पाम आयल की ज्यादा खरीद करते हैं। होली में विभिन्न ब्रांड के तेल की 20-30 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की उम्मीद है। पहले ही बाजार में तेल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed