फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Be careful about floods, arrange essential things: Pravendra Kumar

बाढ़ को लेकर रहें सतर्क, जरूरी वस्तुओं को कर लें व्यवस्थित : प्रवेंन्द्र कुमार

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Be careful about floods, arrange essential things: Pravendra Kumar
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव भरवठिया बाजार गांव में बृहस्पतिवार को राहत चौपाल में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को बाढ़ के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। साथ ही समय से पहले राशन,पशुओं का चारा आदि का पहले से इंतजाम करने की सलाह दी। चौपाल में एसडीएम ने कहा कि राप्ती के किनारे पर स्थित गांवों में बाढ़ के दौरान काफी समस्या होती है। सभी लोग पहले से ही तैयारी करते हुए खुद के लिए राशन,पानी आदि का प्रबंध करने के साथ अपने पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान तलाश लें,जिससे बाढ़ के दौरान परेशानी न हो। बाढ़ के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है । इसके लिए पहले से मोमबत्ती आदि उजाले के लिए खरीद कर रख लें। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा, महबूब आलम नायब तहसीलदार, प्रतीक रावत सचिव, अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा,परशुराम दूबे, रमेश गुप्ता,गुड्डू तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed