{"_id":"65133850fad2da4d9808ec36","slug":"bdo-gave-notice-to-37-panchayat-assistants-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5397-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीडीओ ने 37 पंचायत सहायकों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीडीओ ने 37 पंचायत सहायकों को दिया नोटिस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने के मामले में भनवापुर ब्लाॅक के 37 पंंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर बीडीओ ने तीन दिन में जवाब मांगा है। खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय ने ब्लाक क्षेत्र में बनाए जाने वाले आयुष्मान गोल्डेन कार्ड की प्रगति रिपोर्ट नहीं भेजने के कारण नोटिस जारी किया है।
आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड की समीक्षा व प्रगति रिपोर्ट भेजी जानी है। ब्लाॅक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में पंचायत सहायकों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नहीं दी जा रही और न ही एडीओ पंचायत का फोन ही रिसीव किया जा रहा है। बीडीओ भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय ने 24 सितंबर को पत्र जारी कर 37 पंचायत सहायकों से जवाब मांगा है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो इन लोगों की संविदा समाप्त करने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया जाएगा। संवाद