फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Barhni Bandra special train will operate till September 29

Siddharthnagar News: बढ़नी बांद्रा स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर तक होगी संचालित

Tue, 22 Jul 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Barhni Bandra special train will operate till September 29
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के पूर्व से चल रही 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का विस्तार किया है। ये ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, रेक संरचना के अनुसार तथा कुछ स्टेशनों पर ठहराव समय में परिवर्तन के साथ विस्तारित अवधि तक चलाई जाएगी। ट्रेन 29 सितंबर तक संचालित की जाएगी।
जिले से होकर संचालित होने वाली ट्रेन 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार तीन अगस्त से 28 सितंबर तक किया गया है। विस्तारित अवधि में यह गाड़ी संशोधित समयानुसार उरई स्टेशन से 22.30 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 1.35 बजे छूटेगी। वहीं 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार चार अगस्त से 29 सितंबर तक किया गया है।
विज्ञापन

विस्तारित अवधि में यह गाड़ी संशोधित समयानुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से 00.55 बजे, उरई से 05.30 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 20.50 बजे छूटेगी। इस गाड़ी का ठहराव उरई स्टेशन पर किया गया है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed