फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bar ellection shedule announced

बार चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Mon, 26 Sep 2016 10:14 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई। उम्मीदवारों ने सपंर्क करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सिविल सिद्धार्थ बार एसोएशिन चुनाव को सकुशल कराने के लिए सोमवार को चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रामशंकर उर्फ शेखर सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नागेंद्र नाथ त्रिपाठी व रमेश पांडेय को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं ने वकीलों के चैंबर में पहुंचकर हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। उम्मीदवार नए अधिवक्ताओं से कचहरी की कैंटीन में मुलाकात करने लगे हैं। 


अध्यक्ष पद पर इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है। इस पद के लिए तीन पूर्व अध्यक्षों समेत छह अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। महामंत्री पद पर भी दो पूर्व पदाधिकारियों समेत छह दावेदार मैदान में उतरने की तैयारी में है। इससे चुनाव काफी रोचक हो गया है। वरिष्ठ व  कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कोई चेहरा सामने नहीं आया। कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बन रहे हैं। इस संबंध में सहायक चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए  सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 सितंबर को नामांकन व  29 को पर्चा वापसी की तारीख घोषित की गई। 5 अक्टूबर को मतदान व मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed