फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bank will close 9 days this month

Siddharthnagar News: दीपावली व छठ में नौ दिन बंद रहेंगे बैंक

Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
bank will close 9 days this month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


त्योहार, शनिवार और रविवार के अवकाश से रहेगी बंदी, एटीएम पर रहेगा दबाव

नवंबर में 30 में से 16 दिन त्योहारों की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के बीच इस माह सरकारी दफ्तरों और बैंकों में नौ दिन अवकाश रहेगा। त्योहारों के मद्देनजर एटीएम पर दबाव रहेगा। ऐसे में लोगों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में कैश की कोई कमी न होने पाए इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जन सेवा केंद्रों ने भी तैयारी की है।

नवंबर की शुरुआत करवा चौथ से हुई है। हालांकि, इसकी कोई छुट्टी नहीं हुई, लेकिन दफ्तरों और बैंकों में उपस्थिति पर असर दिखा। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, द्वितीय और चतुर्थ शनिवार और रविवार के अवकाश शामिल हैं।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस महीने नौ दिन अवकाश रहेगा। नवंबर माह के 30 में से 16 दिन त्योहारों की धूम रहेगी। माह की शुरुआत करवा चौथ से हो रही है और अंतिम दिन यानी 30 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे निपटाएं अपने काम

अवकाश के दिनों में बैंकों का काम प्रभावित न हो। इसके लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल एप के जरिए ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं।



राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश
05 नवंबर 2023- रविवार
11नवंबर 2023- द्वितीय शनिवार
12 नवंबर 2023-रविवार
13 नवंबर 2023-गोवर्धन पूजा

15 नवंबर 2023- भाई दूज
19 नवंबर 2023- रविवार
20 नवंबर 2023- छठपूजा
26 नवंबर 2023- रविवार
27 नवंबर 2023- गुरुनानक जयंती
-----

बैंकों में अवकाश
5 नवंबर 2023- रविवार
11 नवंबर 2023- द्वितीय शनिवार
12 नवंबर 2023- रविवार
13 नवंबर 2023- गोवर्धन पूजा
15 नवंबर 2023- भैया दूज
19 नवंबर 2023-रविवार
25 नवंबर 2023- चौथा शनिवार
26 नवंबर 2023- रविवार
27 नवंबर 2023- गुरुनानक जयंती



बन रहे हैं ये शुभ योग

कार्य सिद्धि योग 1, 2, 3, 5, 11, 13, 18, 23, 24, 27, 29, 30 नवंबर
अमृत सिद्ध योग- 24 नवंबर
पुष्य अमृत योग- पांच नवंबर
द्विपुष्कर योग- 19, 28 नवंबर

इन तिथियों में मनाए जाएंगे त्योहार
अहोई अष्टमी- 3 नवंबर
रमा एकादशी- 9 नवंबर
धनतेरस - 10 नवंबर
शिवरात्रि काली चतुर्दशी- 11 नवंबर
दीपावली- 12 नवंबर
गोवर्धन पूजा- 13 नवंबर
भाई दूज-14 नवंबर
विनायक चतुर्थी- 16 नवंबर
नहाय-खाय- 17 नवंबर
छठ पूजा- 19 नवंबर
गोपाष्टमी- 20 नवंबर
अक्षय नवमी- 21 नवंबर
देवोत्थानी एकादशी- 23 नवंबर
बैकुंठ चतुर्दशी- 25 नवंबर
देव दीपावली- 26 नवंबर
संकष्टी चतुर्दशी- 30 नवंबर

वर्जन
नवंबर में बैंकों में नौ दिन अवकाश रहेगा। इसमें रविवार, शनिवार के अलावा त्योंहारों की छुट्टियां शामिल हैं। त्योहारों में लोगों को एटीएम से रुपये निकालने में दिक्कत न हो, इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
-आरके सिन्हा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed