फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Banganga crossed the red mark, many villages surrounded by water

Siddharthnagar News: लाल निशान के पार हुई बाणगंगा, कई गांव पानी से घिरे

Tue, 25 Jul 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Banganga crossed the red mark, many villages surrounded by water
शोहरतगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बानगंगा नदी। संवाद
बढ़ रहा नदी का जलस्तर, अन्य नदियों में भी बढ़ सकता है पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिले में भले ही कम बारिश हो रही है, लेकिन नेपाल में बारिश होने से बाणगंगा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर गया। इससे आसपास के कई गांव पानी से घिर गए है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर तो बढ़ रहा है, जबकि बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी का जलस्तर घट रहा है।
नेपाल के पहाड़ों पर लगातार बारिश से पानी से बाणगंगा नदी में मंगलवार को उफान आ गया। अचानक पानी बढ़ता देखकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बाणगंगा बैराज के सभी 16 फाटक खोल दिए। बाणगंगा नदी खतरे के निशान से 93.420 मीटर से उपर 94.000 मीटर पर बह रही है। नदी का बहाव तेज होने से कटान की चिंता लोगों में बढ़ गई।
विज्ञापन

नदी किनारे स्थित कोमर, महथा, लेदवा, गजहड़ा गोल्हौरा, नौडिहवा, रामगढ़वा, खड़कुईया, चंपापुर गांव के चारों तरफ पानी से घिर गया। पानी से घिरे गांव के लोग चिंतित हैं। उनमें बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। बाढ़ विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो नदियों का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता आरके नेहरा ने बताया कि पहाड़ों पर सोमवार रात 120 एमएम बारिश हुई, जिससे बाणगंगा नदी मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारी पूरी है, विभागीय कर्मी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आसपास के जिलों में भी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सिद्धार्थनगर में बारिश नहीं हुई, लेकिन आसपास के जिलों में बारिश ज्यादा हुई है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे बहराइच के करतनिया घाट में 73.2 मिमी, बलिया में 32.8 मिमी एवं श्रावस्ती में 31 मिमी बारिश हुई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसून का सक्रिय होने के बाद बारिश का पूर्वानुमान है।
------------



नदियां का जलस्तर (मीटर में)

नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार



राप्ती 84.900 80.540 80.550



बूढ़ी राप्ती 85.650 82.000 80.400



कूड़ा 83.520 77.240 76.720



घोघी 87.000 83.00 83.00



बानगंगा 93.420 93.50 94.00



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed