फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bangalore furniture fair celebrated

बंगलुरू के एंटिक फर्नीचर पर खरीदारों की भीड़

Wed, 17 Mar 2021 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bangalore furniture fair celebrated
बंगलुरु के फर्नीचर की मेले में धूम
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव के उपलक्ष्य में मेला और झूला 19 मार्च तक
हैंडी क्राफ्ट के जरिए डिजाइन की बनी हुई भदोही की कालीन भी पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव मंगलवार को समाप्त हो गया, मेला और झूला लगा हुआ है। मेले में बंगलुरु की एंटिक फर्नीचर की दुकान पर सर्वाधिक भीड़ दिखाई दे रही है। बच्चे झूले का आनंद लेने में मशगूल रहे। मेला 19 मार्च तक लगा रहेगा।

कपिलवस्तु महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शिल्प जोन में हैंडीक्राफ्ट और आर्टिफिशियल सामानों को लोग खासा पसंद किया जा रहा है। बंगलुरु की एंटिक फर्नीचर की भी स्टाल लगी है। यहां पीतल का झूला, सोफा सेट, एंटिक मूर्तियां शामिल हैं। यह सभी सामान एक साथ लेने पर 1.75 लाख रुपये देने होंगे। इसे देखने और सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी है। हैंडी क्राफ्ट के जरिए डिजाइन की बनी हुई भदोही की कालीन लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके अलावा डोर मैट और आसन भी लोगों की पसंद में शामिल है। दुकानदार गुड्डू अली ने बताया कि कालीन, डोर मैट और आसन की अच्छी बिक्री हो रही है। मेले के आखिरी समय में भी युवतियां सजावट के सामानों को खरीदने में जुटी रहीं। हाथरस में आई आर्टिफिशियल मेटल एंटिक ज्वेलरी की दुकान पर हैंडी क्राफ्ट के सामानों में शामिल नेकलेस, ईयरिंग, पायल, कश्मीरी झुमका आदि की बिक्री हुई। शिल्प जोन के प्रभारी और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार ने बताया कि मेले में काफी लोग आ रही हैं। मनचाहे सामग्रियों की खरीदारी कर रहे हैं। मेला 19 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed