फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bag

आभूषण से भरा बैग उठा ले गए उचक्के

Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
bag
चिल्हिया कस्बे में दुकान पर आभूषण से भरा बैठ उचक्के द्वारा उठा ले जाने के बाद जानकारी लेते सीओ सु? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चिल्हिया कस्बे में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। कस्बे में सराफा की दुकान पर सामान लेने के बहाने आए उचक्के आभूषण से भरा बैग को लेकर फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब दुकानदार दूसरी दुकान से बर्तन लेने के लिए गया था। सूचना पर सीओ सुनील सिंह व एसओ चिल्हिया मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए थे। पीड़ित के मुताबिक पांच लाख रुपये के आभूषण ले गए हैं।

शिवप्रसाद वर्मा चिल्हिया कस्बे में आभूषण व बर्तन की दुकान संचालित करते हैं। शुक्रवार दोपहर में दो लोग दुकान पर आए और बर्तन मांगने लगे। इस पर शिव प्रसाद अंदर बर्तन की दुकान पर सामान लाने के लिए गए। बाहर आकर देखा तो दोनों गायब थे। साथ ही आभूषण से भरा बैग भी गायब था। बैग में पांच लाख रुपये से अधिक का आभूषण था। बताया कि दोनों आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी उसने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। मगर दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed