फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Badhra and Biskohar team victorious in night cricket tournament

Siddharthnagar News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़हरा और बिस्कोहर की टीम विजयी

Sat, 24 May 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Badhra and Biskohar team victorious in night cricket tournament
नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में पांच दिवसीय नाइट अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार रात को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भावपुर के अनीस प्रधान, मुनीर व मोसीन ने किया । प्रतियोगिता में पहले दिन दो मैच खेले गए।
पहले मैच में बड़हरा की टीम ने टास जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 51 रन बनाए। जवाब में उतरी सिकौथा की टीम ने 6 ओवर में 8 विकेट गवांकर 31 रन बनाए। इस प्रकार से वह 20 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बिस्कोहर व चरखागंज की टीम के बीच हुआ। इसमें बिस्कोहर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चरखागंज की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 46 रन बनाए। 47 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बिस्कोहर की टीम ने 5 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर मोहम्मद कैफ, इमरान, रहीम, शहबाज , मारूफ, इरफान हाशमी , अशरफ, विशाल, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed