{"_id":"669d8dc652a1cb14760bc824","slug":"badhni-narkatiyaganj-special-train-not-running-on-time-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121195-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समय से नहीं चलती बढ़नी-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समय से नहीं चलती बढ़नी-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन
Mon, 22 Jul 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
सुबह 8 बजे निर्धारित समय से तीन से चार घंटे लेट चलती है ट्रेन
ट्रेन के समय से संचालन के लिए कस्बे के लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। बढ़नी रेलवे स्टेशन से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निर्धारित समय से प्रस्थान करने का मांग बढ़नी कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों ने की है। शनिवार शाम को लोगों ने स्टेशन मास्टर को मांग पत्र सौंपकर कहा कि समय से इस ट्रेन का स्टेशन प्रस्थान किया जाए तो यात्रियों को समय से अपने स्थान पर पहुंचने सहूलियत मिलेगी।
बढ़नी क्षेत्र की जनता की मांग पर बढ़नी से नरकटियागंज तक चार जुलाई से पैसेंजर ट्रेन 05040 प्रतिदिन चल रही है, लेकिन निर्धारित समय 8:10 बजे से न चलकर 11 बजे के बाद बढ़नी से प्रस्थान की जाती है। जिससे जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्री समय से नहीं पहुंच पाते हैं।
क्षेत्र के अधिवक्ता किशोरी लाल, बृजेश पाठक, नितेश पांडेय, अभय तिवारी, अनिरुद्ध यादव, रवि शंकर तिवारी, संदीप, रामजी पांडेय, वीरेंद्र नाथ शुक्ल सहित आदि लोगों ने शुक्रवार शाम को बढ़नी रेलवे स्टेशन मास्टर मांग पत्र सौंपकर कहा कि इस ट्रेन की संचालन होने की वजह से छात्र, अधिवक्ता, मेडिकल कॉलेज सहित दीवानी कचहरी में मुकदमा की पैरवी करने वालों और अन्य लोगो खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन ट्रेन का प्रस्थान निर्धारित समय से न होकर लगभग तीन घंटे बाद बढ़नी स्टेशन से छोड़ी जाती है। जो बेमतलब है। लोगों ने मांग की कि इस ट्रेन को निर्धारित समय 8:10 बजे प्रस्थान किया जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में बढ़नी स्टेशन अधीक्षक भावेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन को निर्धारित समय से चलाने के लिए मांग पत्र दिया है। रूट पर लाइन क्लियर होने में प्रॉब्लम चल रहा है। सही होने पर निर्धारित समय से ट्रेन चलाई जाएगी।