{"_id":"5f71e1e38ebc3e5be50e80ed","slug":"badh-ka-pani-siddharthnagar-news-gkp3672295160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में डूबी सड़क, गई गांवों में आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में डूबी सड़क, गई गांवों में आवागमन बाधित
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबी सड़क, आवागमन बाधित
जलभराव से लोगों को आवागमन में हो रही है कठिनाई
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। बारिश के बाद से राप्ती नदी उफान पर है। जिससे पथरा ताल, कम्हरिया बुजुर्ग, कमरिया खुर्द, नोनहवाडीह, बनकटा, पेंदा, रमवापुर, किशुनपुरवा, सेहरी घाट के गांव खेत के सिवान में बाढ़ का पानी भर गया है। कई गांव को जोड़ने वाले पथरा बनकटा तिघरा घाट मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बब्बू पाठक, रामकुबेर, हरीश चंद्र, संजय यादव, विजय मिश्र, प्रेम कुमार, मनीष पांडेय सहित आदि लोगों ने बताया कि अक्सर जब भी राप्ती नदी में उफान आता है तो पथरा बनकटा मार्ग पर पथरा ताल में कई फीट पानी भर जाता है। जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। कभी-कभी ज्यादा पानी भर जाने पर लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए लगभग आठ किमी का सफर तय करना पड़ता है। लोगों का कहना है की पथरा बनकटा मार्ग पर पथरा ताल में बड़े पुल के निर्माण के साथ सड़क के उच्चीकरण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पत्र लिखा गया। किसी भी जिम्मेदार का निगाह इस ओर नहीं गई। जिससे क्षेत्र वासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मार्ग पर बड़े पुलिया निर्माण के साथ सड़क का उच्चीकरण कराए जाने की मांग की है।