{"_id":"5f55208b8ebc3e54ea1b66d5","slug":"back-siddharthnagar-news-gkp3645573193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने गई टीम विरोध के बाद लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा हटाने गई टीम विरोध के बाद लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका क्षेत्र के मेहदिया गांव के पठानपुर में सरकारी भूमि का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। बंजर भूमि से कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम को विरोध के चलते बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। मामला उसका थानाक्षेत्र के मेहदिया गांव के टोला पठानपुर में पंचायत की बंजर भूमि (नवीन परती) का है।
मेहदिया गांव के प्रधान जय प्रकाश ने तहसील में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी। जिस पर राजस्व टीम ने जून में मौके पर भूमि की पैमाइश की थी। इस बीच एक कब्जाधारी ने कब्जा हटा लिया, जबकि दूसरा ने कब्जा नहीं हटाया। रविवार को नायब तहसीलदार लालता प्रसाद के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखी गई लकड़ी , मंडीला आदि हटाने लगी। इसका विपक्षियों ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते बिना कब्जा हटाए ही टीम वापस लौट गई। नायब तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि वहां परिस्थितियां विपरीत है और अधिक पुलिस बल की आवश्यकता है। एसओ उसका डीसी चौधरी ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा जितनी पुलिस की मांग की गई थी उतना मौके पर भेजा गया। अगर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है तो भेजा जाएगा। टीम में कानूनगो विजयनाथ उपाध्याय, लेखपाल सुरेंद्र चौरसिया, उमेश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस बल शामिल रहे।