फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Aware of fire prevention

Siddharthnagar News: आग से बचाव के लिए किया जागरूक

Wed, 15 Mar 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aware of fire prevention
छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय बताती अग्निशमन विभाग की टीम।
डुमरियागंज। अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के बढ़नी स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों को भी अग्नि आपदा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

फायर स्टेशन डुमरियागंज के प्रभारी विजय पाल सिंह ने कहा कि किसी भी भवन में आग लगने पर आग को धधकने से रोकना चाहिए। टीम ने आग बुझाने के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा धुंआ रहित गैस वाले रूम में बचने के बारे में भी बताया गया। गैस सिलिंडर से लगी आग को बुझाने के भी तरीके बताए और छात्रों को भी इसका अभ्यास कराया। इस दौरान अरुण श्रीवास्तव, कर्मवीर वर्मा, अरुण कुमार, प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक, शहजाद आलम, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed