फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Audition date announced for the festival

महोत्सव में शामिल होने के लिए स्वर परीक्षा की तिथि घोषित

Sat, 27 Feb 2021 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Audition date announced for the festival
महोत्सव के लिए ऑडिशन की तिथि घोषित
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच मार्च तक पंजीकरण करा सकेंगे प्रतिभागी
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छह और सात मार्च को होगी स्वर परीक्षा
लोगो- कपिलवस्तु महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव की तिथि घोषित होने के साथ ही तैयारी भी तेज हो गई है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चों का पंजीकरण शुरू हो गया है। अंतिम तिथि पांच मार्च है जबकि आवेदन करने वाले बच्चों की स्वर परीक्षा छह और सात मार्च को शहर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य के मुताबिक कपिलवस्तु महोत्सव 2020 में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम (समूह नृत्य एवं समूह गीत), कपिलवस्तु थीम, सांग प्रतियोगिता समूह, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं एक जनपद-एक उत्पाद में चयनित जिले के कालानमक एवं मिशन शक्ति विषय पर 15 मिनट की लघु नाटक का पंजीकरण डीआईओएस दफ्तर में पांच मार्च तक कराया जा सकेगा। पंजीकरण कराने वाले बच्चों का ऑडिशन (स्वर परीक्षा) रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के सभागार में छह और सात मार्च को होगा। इस दौरान वेशभूषा, वाद्य यंत्र के साथ उक्त तिथियों में सुबह 10 बजे से चार बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

12 मार्च से लगेगा मेला
कपिलवस्तु महोत्सव में मेला और झूला 12 मार्च से 19 मार्च तक रहेगा। इच्छुक विक्रेता एवं सेवादाता शिल्प एवं कॉमर्शियल जोन के अंदर स्टॉल लगाने के लिए विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस में 10 मार्च तक निर्धारित प्रारूप के साथ स्टाल शुल्क जमा कर सकते हैं। स्टाल का आवंटन ‘पहले आएं पहले पाएं’ के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक एवं प्रभारी शिल्प कामर्शियल जोन संत कुमार के मोबाइल नंबर 9454464744, विष्णु त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 9453938215 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed