फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Audio of Lekhpal's bribe goes viral

हलका लेखपाल का रुपये मांगने का ऑडियो वायरल

Mon, 15 Mar 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Audio of Lekhpal's bribe goes viral
लेखपाल का घूस मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

प्रमाणपत्र जारी करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आरक्षण प्रमाणपत्र बनाने के लिए 1500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उसने लेखपाल से बातचीत का कथित ऑडियो जारी करते हुए मंडलायुक्त, एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी गिरीश दुबे का आरोप है हलका लेखपाल से सामान्य वर्ग के आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र बनाने के लिए कहा गया। इस कार्य के एवज में लेखपाल ने 1500 रुपये मांगे और कहा कि ऊपर से नीचे तक के सभी अधिकारियों को देना पड़ता है। गिरीश दुबे का दावा है कि उन्होंने लेखपाल से फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली है। आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करने की चेतावनी दी तो लेखपाल ने यह कहते हुए भगा दिया कि उसकी पहुंच भी ऊपर तक है। तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। गिरीश दुबे ने अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि लेखपाल की जांच करके उचित कार्रवाई की जाए। इस बाबत तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जाएगी। यदि मामला सही मिलता है तो लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed