{"_id":"67dc5db0072db4a9850f054d","slug":"attention-should-be-paid-to-the-health-and-diet-of-pregnant-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134361-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवतियों के स्वास्थ्य और खानपान पर रखा जाए ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवतियों के स्वास्थ्य और खानपान पर रखा जाए ध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बाल विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को डुमरियागंज ब्लाॅक क्षेत्र के बनगवा बरई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम और द्वितीय पर गोदभराई व अन्न प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवतियों को खानपान और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी सेविकाओं को गर्भवतियों की नियमित देखभाल व पोषाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सीडीपीओ निर्भय सिंह ने कहा कि हर आंगनबाड़ी घर-घर जाकर गर्भवती व धात्री व नवजात की देखभाल करे। गांव में ही गोदभराई व अन्न प्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लोगों को पोषण व टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। इस मौके पर सीडीपीओ की तरफ से आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं को फल, आहार आदि देकर गोद भराई कराई गई।
इस दौरान विमला पांडेय, उर्मिला देवी, इशमिता श्रीवास्तव, अरुण कुमार, लालती देवी, आरती मौजूद रही।