{"_id":"63051e82ae451b2f8206bd08","slug":"asha-workers-agitated-siddharthnagar-news-gkp448003196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन भत्ता के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन भत्ता के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोत्साहन भत्ता के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
सिद्धार्थनगर। छह माह से बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान समेत अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से करती हैं। लेकिन, छह माह बीतने वाला है, सरकार की ओर से प्रति माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इससे आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं, हम लोगों का परिवार शिवरात्रि से लेकर जन्माष्टमी का त्योहार ठीक ढंग से नहीं मना पाया।
कहा कि जनपद की समस्त आशा कार्यकर्ता और संगिनी को छह माह से बकाया प्रोत्साहन राशि अविलंब दिलाई जाए। मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, जाननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना योजना, दस्तक एवं कोरोनारोधी टीकाकरण का भुगतान जो तीन वर्षों से लंबित है, उसका भुगतान कराया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान सुशीला जायसवाल, संतोषी शर्मा, पिंकी वर्मा, विनीता मिश्र, राजश्री आदि मौजूद रहीं।