फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ascape 5 tenager from smuglar

पांच नेपाली किशोरों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया

Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
ascape 5 tenager from smuglar
पांच नेपाली किशोरों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन

- एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने सोमवार देर शाम चेकिंग के दौरान पांच नेपाली किशोरों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। पूछताछ करने के बाद उन्हें नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

भारत नेपाल सीमा के ककरहवा सीमा पर नेपाल के रूपनदेही जिले के रहने वाले पांच नेपाली किशोर को नौकरी का झांसा देकर मानव तस्कर भारत मे किसी बड़े शहर में लेकर जाने की फिराक में थे। भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर उन्हें रोकर एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पर पूछताछ की। जिसमें बच्चों ने बताया कि एक आदमी उन लोगों को नौकरी का झांसा देकर भारत लाया है। उसके बाद युवकों द्वारा बताए गए हुलिया के मुताबिक खोजबीन हुई, लेकिन ट्रेफिकर नहीं मिला। जिसके बाद पांचों नेपाली किशोरों को एसएसबी के जवानों एवं मानव सेवा संस्थान के कर्मियों द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर मामला मानव तस्करी का लगा। मौके पर पहुंची एसएसबी की एएचटीयू टीम ने भी गहनता से पूछताछ की। जिससे मामला मानव तस्करी का लगने पर पांचों किशोरों को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट रूप लाल, निरीक्षक तासी पलदन, सहायक उप निरीक्षक प्यारचंद, घनश्याम, मुख्य आरक्षी गोटेकर, आरक्षी शुभांकर डे, मानव सेवा संस्थान सेवा केंद्र प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed