{"_id":"645ff30458bcf83b7a0ba065","slug":"as-was-the-wind-so-was-the-result-maths-had-already-been-applied-siddharthnagar-news-c-7-1-166008-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जैसी थी हवा, वैसा ही आया परिणाम, पहले ही लगा लिया था गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जैसी थी हवा, वैसा ही आया परिणाम, पहले ही लगा लिया था गणित
Sun, 14 May 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले जैसी हवा थी, वैसा ही परिणाम आया है। ऐसा लगा कि लोगों ने पहले ही गणित लगा लिया हो । जब परिणाम आया तो सियासी पंडितों का अनुमान बिल्कुल सटीक बैठा। शहर से लेकर अन्य निकायों में शनिवार को चुनावी समीकरणों पर ही चर्चा होती रही।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव अंतिम दौर में चुनाव जीत गए, लेकिन बारी-बारी से उन्हें तीन प्रत्याशियों ने टक्कर दी। शुरुआती दौर में निर्दल प्रत्याशी संजू सिंह और बसपा प्रत्याशी राकेश दत्त त्रिपाठी ने उनका पीछा किया तो अंतिम दौर में निर्दल प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल की बढ़त ने भाजपा समर्थकों की सांस अटका दी थीं। जनता में पहले ही चर्चा हो रही थी कि चार से छह प्रत्याशियों के बीच वोटों का बंटवारा होगा और इनमें जिन्हें अधिक वोट मिलेगा, वह सिरमौर होगा। परिणाम में भी कुछ ऐसा ही दिखा। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि सियासी पंडित जाति के गणित से समीकरण बना बिगाड़ रहे थे, जो परिणाम में सटीक नहीं उतरा।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद में बांसी में अनुमान के अनुसार सपा प्रत्याशी चमन आरा राइनी और भाजपा प्रत्याशी पूनम जायसवाल के बीच कांटे की टक्कर हुई, जबकि नगर पंचायत उसका में भी भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच सीधी लड़ाई हुई। निर्दलियाें की सीट मानी जाने वाली बढ़नी के साथ शोहरतगढ़ नगर पंचायत में भी इस बार निर्दलियों के सिर जीत का सेहरा बंधा। नगर पंचायत डुमरियागंज में कांटे की टक्कर में भी बसपा अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। हालांकि, बसपा ने समीकरण प्रत्याशी बदल दिया था और पिछली बार बसपा से अध्यक्ष रहे जफर अहमद के परिवार ने साइकिल की सवारी कर ली थी। वहीं नवसृजित नगर पंचायतें इटवा, बिस्कोहर,बढ़नी चाफा और भारतभारी में भाजपा का परचम लहराया।