{"_id":"69e28bcea573f140aa007a31","slug":"as-long-as-daughters-exist-the-environment-will-remain-safe-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156792-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जब तक बेटियां रहेंगी तब तक पर्यावरण सुरक्षित रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जब तक बेटियां रहेंगी तब तक पर्यावरण सुरक्षित रहेगा
Sat, 18 Apr 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के कपिया चौराहे पर शुक्रवार को हिंदू कन्याओं के विवाह में उपयोगी आम के पीढे़ का वितरण किया गया। आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने कहा पीढ़ा संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन और वर-वधू के जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए पीढ़ा वितरण किया जा रहा है। इसके तहत विवाह वाले कन्या पक्ष के 380 परिवारों को पवित्र आम के पीढे़ के वितरण किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक रामनयन ने कहा कि जब तक बेटियां रहेंगी तब तक पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस दौरान सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, श्यामजी जायसवाल, रवि अग्रवाल, अरुणा मिश्रा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, पद्माकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन