फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arogya Mela: More patients suffering from joint pain and cough and cold

Siddharthnagar News: आरोग्य मेला ः जोड़ों में दर्द और खांसी-जुकाम के मरीज ज्यादा

Sun, 19 Jan 2025 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: More patients suffering from joint pain and cough and cold
बिस्कोहर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। ठंड के बावजूद मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इसमें हड्डी में दर्द, जकड़नए गैस और जुकाम से ग्रसित मरीज अधिक पहुंचे। जिनके स्वास्थ्य की जांच करके दवा दी गई। वहीं, गंभीर रोगियों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाॅक क्षेत्र की पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। मेले में 116 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। लोगों को डाॅक्टरों ने संक्रामक बीमारियों से बचाव की सलाह दी।
वर्तमान में मौसम में परिवर्तन होने से ठंड के कारण खांसी के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके साथ-साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 44 लोगों के स्वास्थ्य जांचा और दवाएं दीं। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 26 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉक्टर सबीहा मलिक ने 46 मरीजों का इलाज कर दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में बदलते हुए मौसम को देखते हुए आम जनमानस ठंडक से बचाव के लिए संतुलित आहार का इस्तेमाल करें तथा छोटे बच्चे व अधिक उम्र के व्यक्ति गर्म पानी, वूलन के कपड़े का इस्तेमाल करें तथा सिर तथा कान को जरूर ढ़के।
इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरि, अमित तिवारी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed